अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के बावजूद कांग्रेस
और सपा के बीच अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर खींचतान चल रही है। पार्टी अध्यक्ष
सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल के संसदीय क्षेत्र होने के नाते कांग्रेस दोनों ही
जगहों की 10 सीटें छोड़ने के ‘मूड’ में नहीं है। कांग्रेस और सपा के बीच गठजोड़ के तहत
403 सदस्यी विधानसभा में कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
असल में सपा ने गठजोड़ होने से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित
कर दिए थे लेकिन अब तक कोई नाम वापस नहीं लिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस नेता विशेषकर
स्थानीय नेता असमंजस में हैं। दोनों ही पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनती दिख रही
है कि कांग्रेस को 6 और सपा को 4 सीटें मिलेंगी।
[@ यहां मिलते है पालतू जहरीले बिच्छू,नहीं मारते डंक]
स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अमेठी या गौरीगंज में से कोई भी सीट देने को तैयार नहीं हैं जबकि सपा यहां से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
[@ शख्स ने घर में देवी की परछाई देखने का किया दावा, पूजा-अर्चना का दौर शुरू]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]