नई दिल्ली। अमेरिका में एंड्रॉयड फोन उपभोक्ताओं के लिए गूगल
जल्द ही एक नया फीचर जोडने जा रहा है जो शहर में पार्किग की उपलब्धता के
बारे में बताएगा।
गूगल मैप्स का यह नया फीचर यह भी बताएगा कि आप जहां जाने वाले हैं वहां
पार्किग को लेकर कितनी दिक्कत का सामना करना पड सकता है। गूगल मैप्स का यह
फीचर अभी कुछ शहरों में शुरू होगा।
गूगल ने 26 जनवरी को अमेरिका में इस फीचर को लॉन्च कर दिया है जो वहां अभी
25 मेट्रो शहरों में पार्किग के बारे में जानकारी देगा। यूजर गूगल मैप्स पर
जैसे ही गंतव्य स्थान का नाम लिखेगा वैसे ही पार्किग की स्थिति बताने वाला
एक चिन्ह दिखने लगेगा।
[@ फ्रांस के इजराइली सेब को बाजार में उतारेंगे हिमाचल के बागवान]
हालांकि गूगल मैप्स की पार्किग से संबधित सूचना रियल टाइम पर अपडेट नहीं हो रही है लेकिन गूगल मैप से पार्किग के बारे में जो सूचना मिलेगी वह पहले से मौजूद बिजनेस आंकडों पर आधारित होगी। लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं होगी कि आपको बिल्कुल सटीक जानकारी मिलेगी कि अभी किसी जगह पर कितने वाहनों को पार्क करने की जगह है।
[@ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
विशेषज्ञों के मुताबिक गूगल पार्किग की उपलब्धता तीन श्रेणियों ईजी, बेस्ट और मीडियम में बताएगा। अमेरिका के जिन 25 शहरों में यह सुविधा शुरू हुई है उनमें प्रमुख हैं- बोस्टन, शिकागो, लॉस एंजेल्स, न्यूयॉर्क सिटी, मियामी, पोर्टलैंड, फीनिक्स और वाशिंगटन-डीसी हैं। भारत में यह सुविधा कब से शुरू हो सकती है इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी।
[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]