अवैध बजरी एवं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें : डॉ. गुप्ता

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017, 8:52 PM (IST)

सीकर। जिले में विभिन्न स्थानों पर हो रही अवैध बजरी एवं अवैध खनन की रोकथाम के लिए बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर डॉ. के.बी. गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलेक्टर ने खनन, वन,परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में हो रही अवैध बजरी एवं अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें तथा उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज जरूर करावें।
उन्होंने जिले के अनुबन्धित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता जताई। उन्होंने परिवहन अधिकारी को कहा कि अवैध खनन में प्रयोग में आने वाले ट्रेक्टर एवं ट्रोली पर वाहन नम्बर लिखवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खनन कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए खनन, वन,राजस्व,परिवहन एवं पुलिस विभागों में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। उन्होंने बजरी के अवैध खनन के विरूद्ध फरवरी माह में 15 दिन का विशेष अभियान पुन: शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों को कहा कि जिनकी खातेदारी भूमि में अवैध खनन करवाया जा रहा है उनके खिलाफ भी कठोर कार्यवाही करें, साथ ही खनन करने वालों को अवैध पानी की सप्लाई कर रहे हैं उनके विद्युत कनेक्शन कटवाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अवैध बजरी एवं अवैध खनन में ट्रक, ट्रोलर, ट्रेक्टर ट्रोली आदि वाहन उपयोग में लिये जा रहे है उन पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा वाहनों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया जावें। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जहां भी अवैध खनन हो रहा है उनकी विडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर संबंधित थानों में मुकदमा अवश्य दर्ज करवाएं, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। जिन थानों में शिकायत दर्ज नहीं की जाती है उसकी शिकायत मेरे पास करेें। उन्होंने यह भी बताया कि आपके द्वारा की जाने वाली कार्यवाही में पाटन में आरएसी की प्लाटून है उसे आवश्यक कार्यवाही में काम में ली जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यवाही के दौरान पुलिस फोर्स के लिए 100 नम्बर पर डायल कर सकते है आपको पुलिस फोर्स उपलब्ध हो जाएगी। खनिज अभियन्ता रामलाल सिंह ने बताया कि दिसम्बर माह में टीम गठित की जाकर 13 से 26 दिसम्बर एवं 2 से 15 जनवरी तक अवैध खनन एवं निर्गमन की प्रभावी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, खान, राजस्व, वन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के तत्वावधान में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 2 जेसीबी, 1 ट्रेक्टर कम्पे्रसर, 11 खनिज से भरे ट्रक एवं ट्रेक्टर जब्त किये, जिन पर करीब 9 लाख की पेनेल्टी लगाई गई तथा 5 लाख 19 हजार रुपए की पेनेल्टी वसूल की गई। इस अवसर पर उप वन संरक्षक राजन्द्र कुमार हुड्डा, परिवहन अधिकारी मगना राम चौधरी, उपखण्ड अधिकारी दांतारामगढ़ सत्यवीर यादव आदि मौजुद थे।

[@ इस मंदिर में सात दिन जलाए दीपक, हो जाएगी शादी ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]