भारत के सपेरों की अमेरिका में मांग,पकडेंगे अजगर...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017, 8:39 PM (IST)

वाशिंगटन। फ्लोरिडा के वन्यजीव अधिकारियों ने जंगलों में मौजूद बर्मी अजगरों को पकडने के लिए दो भारतीय सपेरों को काम पर रखा है। इन अजगरों ने छोटे स्तनधारी प्राणियों को अपना निवाला बनाकर कुछ प्रजातियों को विलुçप्त के कगार पर पहुंचा दिया।

भारत के सफल सपेरे मासी सदाइयान और वैदिवेल गोपाल तमिलनाडु की इरला जनजाति के हैं और उन्हें दो अनुवादकों के साथ बडे सांपों का पता लगाने और उन्हें पकडने के लिए इसी महीने के आरंभ में बुलाया गया। ये सपेरे अजगरों को पकडने में माहिर हैं। उन्होंने सिर्फ आठ दिन में 16 फीट लंबी मादा अजगर समेत 13 अजगरों को पकडकर फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन कमिशन-एफडब्ल्यूसी के अधिकारियों को हैरान कर दिया।

[@ दुष्कर्म में पंजाब नंबर वन, अपहरण में बढोतरी, ड्रग्स का कारोबार, गैंगस्टरों के हमलों ने खोली पुलिस की पोल]

एफडब्ल्यूसी और फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के खाद्य और कृषि विज्ञान संस्थान के अधिकारियों ने इसे एक अनोखी परियोजना बताया। एफडब्ल्यूसी के वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट सेक्शन के सेक्शन लीडर क्रिस्टन सोमर्स ने कहा,इरला अपने देश में अजगरों को ब़डी कुशलता से पक़डते हैं, ऎसे में हमें उम्मीद है कि वह फ्लोरिडा में लोगों को अपना कुछ कौशल सिखा सकते हैं।

एक प्रेसनोट के अनुसार विश्व प्रसिद्ध इरला जनजाति के लोगों ने काम पर पहले आठ दिनों में क्रोकोडाइल लेक नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूजी में पहले दौरे पर चार अजगरों समेत कुल 13 अजगरों को पकडा। इरला सपेरों और उनके अनुवादकों को दक्षिण भारत स्थित उनके घर से दक्षिण फ्लोरिडा बुलाने के लिए 68,888 डॉलर की रकम अदा की गई। वे फरवरी तक फ्लोरिडा में रूकेंगे। पारंपरिक तौर पर इरला जनजाति का मुख्य पेशा सांप पकडना रहा है।

[@ UP Election : ऊंट किस करवट बैठेगा? सभी दल जातिगत समीकरण में उलझे!]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]