किसानों की चिंता को बहा ले गई बारिश, मायूस चेहरे चमके

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017, 8:00 PM (IST)

नूंह। जिले के किसान को कुदरत ने बारिश का तोहफा देकर प्रसन्न कर दिया है। बरसात भले ही हल्की हो, लेकिन कुछ ऐसे इलाके की सरसों ,गेंहू इत्यादि फसलों को बरसात का ताकतवर व मोती जैसा पानी नसीब हो गया है।

मेवात के कुछ मेहनतकश किसानों को भी अब पेट भर अनाज उत्पादन की उम्मीद जगने लगी है। बारिश होने से पहले किसान इस बात को लेकर चिंतित थे कि फसल का क्या होगा, क्या खाएंगे, क्या खिलाएंगे। इन्हें बरसात नहीं होने की सूरत में एक दाने की भी उम्मीद नहीं थी। इतना ही नहीं कोहरे बढ़ने तथा ठंड पड़ने का असर भी फसलों के उत्पादन पर देखने को मिलेगा।

किसानों ने कहा कि जिस दिन से पैदावार खड़ी हुई है उस दिन से किसान चिंता में था अब बारिश हो जाने से किसान खुश हैं। इस बारिश से काफी फायदा हुआ है, डीजल की भी बचत हुई है। बरसात का नुकसान कम, बल्कि फायदा ज्यादा नजर आ रहा है, भले ही बारिश हल्की ही रही।

[@ शैक्षणिक सत्र 2017-18 में नए सात कोर्स शुरू करने की प्लानिंग ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]