ग्रेटर नोएडा। जनपद में चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसरख के सफल प्रयवेक्षण में थाना बिसरख पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष बिसरख को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक शातिर वाहन चोर गौर सिटी की तरफ़ से चोरी की सफारी से आ रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिसरख द्वारा टीम बनाकर अभियुक की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चेकिंग कर एक अभियुक को मय सफारी चोरी के सहित हनुमान मंदिर गोलचक्कर से 15:35 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशादेही पर चार कार और बरामद की गयी 2 शिफ्ट कार 1 सेन्ट्रो कार 1 बेग्नार कार 1 सफारी कार कुल 5 कार बरामद की गई। जो नोएडा गाजियाबद दिल्ली से अपने साथी राशिद के साथ चोरी करना कबूल किया है। अभियुक्त का नाम फिरोजखान है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है
[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]