अनियंत्रित टेंपो ने साइकिल सवार स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जनवरी 2017, 4:19 PM (IST)

जौनपुर/मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट टेंपो की चपेट में आने से कोचिंग जा रही छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे खलासी भी घायल हो गया।


जौनपुर रायबरेली हाइवे पर समाधगंज बाजार के निकट आजमगढ़ से हरी मटर लादकर तेजी से जा रही एक टेंपो की चपेट में सायकल से कोचिंग जा रही कुरनी गांव निवासी श्याम बहादुर मौर्य की 16 वर्षीय पुत्री मधु मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गई। गति तेज होने के कारण टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गई।



जिससे टेंपो में सवार आजमगढ़ के मोढ़हरा ग्राम निवासी 35 वर्षीय खलासी जयंती पाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]