अजमेर। जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट के मामले में शुक्रवार को अजमेर के रेजिडेंट डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अजमेर मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र लामरोड़ ने बताया कि जिनके हाथ में हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी हो वही हमारे साथ मारपीट करेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लामरोड ने बताया कि बाड़मेर में तैनात डीएसपी मुकेश चावड़ा और फलौदी के सरकारी अस्पताल के डॉ. रतनानी ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इससे तीन रेजिडेंट डॉक्टरों को गहरी चोट पहुंची। पुलिस अधिकारी मुकेश यहां अपने रिश्तेदार मरीज के इलाज को लेकर गरमा गए और हाथापाई पर उतर आए। बताया जा रहा है कि मरीज पुलिस अधिकारी का नजदीकी था। अब पुलिस मामले को दबाने के बहाने बना रही है। पुलिस अधिकारी सहित मारपीट करने वाले लोगों को अरेस्ट कर कार्रवाई की मांग को लेकर अजमेर के सभी रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए। रेजिडेंट्स के हड़ताल पर चले जाने के कारण प्रमुख अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था गड़बड़ाने लग गई है। वहीं आउटडोर में वरिष्ठ चिकित्सक सेवा दे रहे हैं।
[@ कुश्ती का खुद का सपना अधूरा छोड़ बेटियों को बनाया कुश्ती चैंपियन]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]