ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 नवम्बर 2017, 6:34 PM (IST)

भारतीय ज्योतिष पद्वति की तरह ही अब दुनिया में चीनी फेंगशुई पद्वति भी खासी लोकप्रिय होती जा रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में धन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, साथ ही अपनी लाइफ से गायब हुई उस खुशी को भी दोबारा पा सकते हैं।

कोई
भी जातक ऑफिस में किसी भी तरह की समस्‍या से परेशान हो तो वह ऑफिस में अपनी सीट के पीछे पहाड़ों की तस्वीर टांगें। इससे उनका आत्मविश्वास तो वापस आएगा ही साथ अन्‍या लोगों का सपोर्ट भी मिलने लगेगा।


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[@ घर बैठे करे अपनी समस्याओं का समाधान : लेडी एस्ट्रॉलोजर जानकी देवी]

फेंगशुई के अनुसार खुली खिड़की की तरफ बैठना आपकी ओर आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। खिड़कियों का खुला रहना जरूरी है लेकिन उनकी तरफ बैठने से आपका आत्मविश्वास जाता है और समस्याएं आती नहीं हैं।

फेंगशुई कहता है कि घर के बाहर घोड़े की नाल टांगने से सुख-समृद्धि और संपन्नता में बढ़ोत्तरी होती है। यह धातु से बनी होती है इसलिए इसे पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशा में नहीं टांगना चाहिए। घोड़े के नाल की आकार वाली भूमि खरीदना भी फायदेमंद होता है।

[@ ऐसे करें पूजा, घर में कभी नहीं आएगी धन की कमी]

खाली दीवार की तरफ मुंह करके बैठने से आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको भविष्य में होने वाली सभी नकारात्मक घटनाएं दिखने लगती हैं, जिसके परिणामस्वरूप आप खुद को तनाव में आ जाते हैं।

फेंगशुई के अनुसार बैंबू या बांस दीर्घ आयु का परिचायक है। साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बांस आपके लिए सपोर्ट का काम करता है। इसलिए आपको अपने घर में बांस, या बांस की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए।

[@ ये 5 चीजें ना रखें घर में, वरना नहीं संवरेगी किस्मत]

फेंगशुई के अनुसार किसी भी प्रकार का कैलेंडर या घड़ी दरवाजे के अगले या पिछले भाग पर नहीं टांगनी चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो घर के भीतर रहने वाले सदस्यों की आयु पर इसका असर पड़ता है।

सुबह पूजा करने के बाद व्यक्ति को अपने घर में गायत्री मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। धार्मिक संगीत का घर में गूंजना घर में खुशहाली लाता है।

[@ पके हुए तीन नींबू का यह टोटका आपके लिए लाएगा सौभाग्य]

घर या बेडरूम की अलमारियों को कभी खुला नहीं रखना चाहिए। अगर किताबों की अलमारी खुली है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, साथ ही घर में बीमारी का खतरा भी बढ़ता है।

घर का पश्चिमी कोना, रचनात्मकता और बच्चों की खुशहाली से जुड़ा है। इस कोने में बच्चों की तस्वीर टांगने से घर में खुशियां आती हैं।

[@ अगर आपकी कुंडली में हैं ये कारक, तो होगी लव मैरिज!]

फेंगशुई के अंतर्गत पानी को पैसों से जोड़ा जाता है। अगर आपके घर में पानी के नल के लगातार बहते रहते हैं तो उन्हें तुरंत ठीक करवाना चाहिए। यह धन के फिजूल खर्च को दर्शाते हैं।

नारंगी और नींबू का पेड़ संपन्नता को दर्शाते हैं। घर के भीतर नारंगी का पौधा लगाना एक अच्छा विकल्प है। बैठक का दक्षिण-पूर्वी भाग धन का सूचक है। इस कोने में मनी प्लांट का पेड़ लगाने से आय में वृद्धि हो सकती है।

[@ काले तिल के ये 6 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]