अलीगढ़। कनौज थाना क्षैत्र में लूट के बाद घर वालों पर फायरिंग का
मामला सामने आया है। फायरिंग में घायल घर मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कन्नौज के मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव प्रेम पुर मुड़ेरी में करीब
आधा दर्जन बदमाश एक घर में घुस गए। बदमाशों ने घर से लाखों का सामान लूट लिया साथ ही
विरोध करने वालों पर जमकर लाठी-डंडे बरसाएं। बदमाशों ने जाते समय शोर मचा रहे दो लोगों
पर फायरिंग कर दी। घर से भागते समय उनको ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया लेकिन बदमाश
हवा में फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर
दी है।
[@ Exclusive: BSP ने इन 11 मुद्दों पर घेरा अखिलेश को, कहा- दोबारा मुख्यमंत्री.... ]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]