पंजाब को लूटने वालों की ज़मानतें ज़ब्त करवाएंगे : भगवन्त मान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जनवरी 2017, 10:20 PM (IST)

बठिण्डा। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद तथा जलालाबाद से प्रत्याशी भगवन्त मान ने मानसा एवं बठिण्डा जि़ले में तेज़ वर्षा के बीच विभिन्न चुनाव-रैलियों को संबोधन करते हुए पंजाब के लोगों का आह्वान किया कि वे विगत 50-60 वर्षों में पंजाब को लूटने वालों की ज़मानतें ज़ब्त करवा दें। इसी बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा में रैलियों को संबोधन करना पड़ा परन्तु सर्दी के दिनों की इस बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह ठण्डा नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोग बारिश के बीच भी रैलियों में डटे रहे। इस अवसर पर भगवन्त मान ने कहा कि बादलों एवं कैप्टन की सरकारों ने पंजाब तथा पंजाबियों को बड़ी योजना बना कर बार-बार लूटा है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को चोर एवं चौकीदार में अंतर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब पर राज्य करने के लिए नहीं, अपितु आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों के स्वाभिमान को बचाने के लिए राजनीति में आई है तथा पंजाबी ही आम आदमी पार्टी को अपने इस उद्देश्य में सफ़ल बनाएंगे। भगवन्त मान ने यहां आम आदमी पार्टी के बठिण्डा (देहाती) से पार्टी प्रत्याशी रुपिन्दर कौर रूबी के समर्थन में गांव द्योण, मौड़ निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी जगदेव सिंह कमालू, मानसा से प्रत्याशी नाजऱ सिंह मानशाहिया के समर्थन में मानसा के साथ-साथ सरदूलगढ़ से प्रत्याशी सुखविन्द्र सिंह मान के समर्थन में भव्य रैलियों को संबोधन किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधन करते हुए भगवन्त मान ने कहा कि बादल एवं कैप्टन परिवारों में रजवाड़ाशाही एवं जागीरदारी सोच नहीं गई। उन्होंने कहा कि इसी कारणवश यह पार्टियां लोगों का विकास नहीं करना चाहतीं। यह लोग नहीं चाहते कि पंजाब के आम लोगों के बच्चे पढ़ें-लिखें तथा प्रगति करें। क्योंकि जब लोग पढ़ गए तो इनकी दुकानदारियां बन्द हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती से ही इन्कलाब उठते आए हैं तथा इस बार फिर से पंजाब की धरती से उठने वाला इन्कलाब इन लुटेरों के गिरोहों का नामो-निशान मिटा कर रख देगा। उन्होंने कहा कि बादलों तथा कैप्टन का एक गठजोड़ तोडऩे का यह अंतिम अवसर है तथा अवसर पंजाबी अपने हाथों से जाने नहीं देंगे।
उन्होंने कहा कि चाहे अकाली हों या कांग्रेसी, चाहे इन का राज्य हो या न हो परन्तु इन की संपत्तियां हर पांच वर्षों के बाद दोगुनी हो जाती हैं। कांग्रेसी पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं हैं, परन्तु कांग्रेस के बड़े नेताओं की संपत्तियां इन 10 वर्षों में दोगुनी से भी अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि यह लोग मिलजुल कर खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाबियों ने इन का खेल खऱाब करने की ठान ली है एवं जब पंजाबी कुछ ठान लेते हैं, तो उन्हें दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि आज़ादी के संघर्ष में पंजाबियों ने भारी कुर्बानियां करके देश को अंग्रेज़ों से मुक्त करवाया तथा अब फिर से आज़ादी की दूसरी जंग में भी लोग पंजाब के अधिकारों पर डाका मारने वालों से पंजाब को मुक्त करवाएंगे।
विशाल जन-समूहों को संबोधन करते हुए भगवन्त मान ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर मादक पदार्थों के सौदागरों मजीठिया तथा गुण्डागर्दी करने वालों को 15 अप्रैल तक जेल में डाल दिया जाएगा। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा। पंजाब के 25 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी तथा उद्योग स्थापित करके युवाओं को रोजग़ार के और अवसर दिए जाएंगे। हर गांव एवं शहरों के प्रत्येक मोहल्ले में नि:शुल्क इलाज हेतु आधुनिक क्लीनिक खोले जाएंगे। बच्चों के सुनहरी भविष्य के न केवल सरकारी स्कूलों का स्तर ऊँचा उठाया जाएगा, बल्कि आधुनिक सरकारी स्कूलों का निर्माण भी करवाया जाएगा। किसानों के ऋण माफ़ किए जाएंगे तथा व्यापारियों को टैक्सों व इन्सपैक्टरी राज से मुक्ति दिलाई जाएगी।

[@ Punjab election- हमारा किसी से मुकाबला नहीं, मैदान में हम ही आगे]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]