मेक्सिको सिटी। जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में मेक्सिकों से घुसपैठ को रोकने के लिए दीवार बनाने का आदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर मेक्सिकों के लोगों का अमेरिका में प्रवास करने की दर में 1970 के दशक के बाद से कमी आई है। मैक्सिको की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय डेटा ने यह जानकारी दी। बुधवार को ट्रंप ने दीवार का निर्माण करने के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए,
लेकिन लैटिन अमेरिकी मौद्रिक अध्ययन केंद्र (सीईएमएलए) के अनुमान के मुताबिक, 2008 से मेक्सिको से प्रवासन में कमी आई है। 1990 से लेकर 2007 तक प्रवासन में वृद्धि चरम पर थी।
सीईएमएलए ने बताया कि कर्मचारियों की मांग में कमी, स्वदेश भेजने, सीमा पर
नियंत्रण और एरिजोना जैसे राज्यों में अप्रवासियों के खिलाफ बढ़ती विरोध
भावना के कारण अमेरिका में मेक्सिकोवासियों का प्रवासन अब नकारात्मक है।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]
इन सभी कारणों से मेक्सिको के लोगों में अमेरिका जाने की इच्छा में कमी आई है और कई लोग स्वदेश वापस लौट रहे हैं। एक सर्वेक्षण में पता चला है कि 2007 में 21 फीसदी के मुकाबले 2012 में मेक्सिको से अमेरिका सिर्फ 11 फीसदी लोग ही गए।
[@ इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]