T20 में भारत के खिलाफ भारी है इंग्लैंड का पलडा, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 जनवरी 2017, 3:16 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड को पांच मैच की टेस्ट सीरीज में 4-0 और तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का मजा चखाया। अब इनमें तीन मैच की टी20 सीरीज में भिड़ंत होगी। टी20 में दोनों देशों की भिड़ंत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। भारत और इंग्लैंड अब तक आठ बार आमने-सामने हुए हैं, जिनमें से पांच बार अंग्रेजों ने और तीन दफा टीम इंडिया ने बाजी मारी।

हालांकि सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत (218/4 रन) के नाम है और न्यूनतम स्कोर इंग्लैंड (80 रन) के खाते में है। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 184 रन बनाए हैं और हरभजन सिंह ने सर्वाधिक आठ विकेट लिए हैं।

अब हम देखेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सभी 8 टी20 मुकाबले :-

[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

1

कब : 19 सितंबर 2007
कहां : डरबन
भारत : 20 ओवर में 218/4 रन
इंग्लैंड : 20 ओवर में 200/6 रन
नतीजा : भारत 18 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : युवराज सिंह (58 रन)


[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

2

कब : 14 जून 2009
कहां : लॉड्र्स
इंग्लैंड : 20 ओवर में 153/7 रन
भारत : 20 ओवर में 150/5 रन
नतीजा : इंग्लैंड 3 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : रिचर्ड साइडबॉटम (31/2 विकेट)


[@ शाकिब अल हसन बने नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

3

कब : 31 अगस्त 2011
कहां : मैनचेस्टर
भारत : 19.4 ओवर में 165 रन
इंग्लैंड : 19.3 ओवर में 169/4 रन
नतीजा : इंग्लैंड 3 गेंद रहते 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : जेड डर्नबैश (22/4 विकेट)


[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

4

कब : 29 अक्टूबर 2011
कहां : कोलकाता
भारत : 20 ओवर में 120/9 रन
इंग्लैंड : 18.4 ओवर में 121 रन
नतीजा : इंग्लैंड 8 गेंद पहले 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : केविन पीटरसन (53 रन)


[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

5

कब : 23 सितंबर 2012
कहां : कोलंबो
भारत : 20 ओवर में 170/4 रन
इंग्लैंड : 14.4 ओवर में 80 रन
नतीजा : भारत 90 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : हरभजन सिंह (12/4 विकेट)


[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

6

कब : 20 दिसंबर 2012
कहां : पुणे
इंग्लैंड : 20 ओवर में 157/6 रन
भारत : 17.5 ओवर में 158/5 रन
नतीजा : भारत 13 गेंद पहले 5 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : युवराज सिंह (19/3 विकेट, 38 रन)


[@ ये हैं ‘द वॉल’ राहुल द्रविड की 10 लाजवाब पारियां जिनमें...]

7

कब : 22 दिसंबर 2012
कहां : मुंबई
भारत : 20 ओवर में 177/8 रन
इंग्लैंड : 20 ओवर में 181/4 रन
नतीजा : इंग्लैंड अंतिम गेंद पर 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : इयोन मोर्गन (नाबाद 49 रन)


[@ युवी ने की है अंग्रेजों की खूब धुनाई, पहले स्थान पर नजर]

8

कब : 7 सितंबर 2014
कहां : बर्मिंघम
इंग्लैंड : 20 ओवर में 180/7 रन
भारत : 20 ओवर में 177/5 रन
नतीजा : इंग्लैंड 3 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : इयोन मोर्गन (71 रन)

[@ स्टुअर्ट ब्रॉड की विश्व एकादश में सिर्फ एक भारतीय, देखें...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]