हरियाणा में नई पेंशन योजना का लाभ 2006 से मिलेगा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 जनवरी 2017, 8:44 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार नई पेंशन योजना का लाभ 1 जनवरी 2006 से देगी। इसके तहत सरकारी कर्मचारी भी राज्य के उन सरकारी कर्मचारियों की भांति रिटायरमेंट ग्रेच्युटी एवं डेथ ग्रेच्युटी का लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे जिन पर सिविल सेवा नियम खंड-॥ के नियम एवं शर्तें लागू हैं।
इस आशय की एक अधिसूचना जारी की गई है। यह आदेश एक जनवरी, 2006 या इसके बाद भर्ती तथा नई अंशदायी पेंशन योजना के तहत आने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लागू होंगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को यह लाभ एक जनवरी, 2006 से ही प्रदान किया जाएगा जब राज्य में नई अंशदायी पेंशन योजना क्रियान्वित की गई थी।

[@ यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]