नोएडा। नोएडा में विधानसभा निर्वाचन 2017 के मद्देनजर अवैध
मदिरा की बिक्री व तश्करी रोकने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आबकारी
अधिकारी कुलदीप यादव के नेतृत्व में गठित एक विशेष आबकारी व पुलिस की संयुक्त
टीम द्वारा करीब 48 लाख रुपए की शराब पकड़ी गई।
सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान सेक्टर-37
के चौराहे पर 1 टाटा 407 से अवैध शराब ले जाते हुए 87 पेटी अवैध शराब जब्त की। पुलिस
ने गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 48 लाख रुपए है।
[@ चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुलायम-शिवपाल के पास बचे है अब ये विकल्प]
उक्त गिरफ्तार दोनों व्यक्ति तथा मोहित नागर के विरूद्ध आबकारी अधिनियम व IPC की धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है।
[@ वरमाला के समय दुल्हा फरार, वधु पक्ष ने वर पक्ष को बनाया बंधक]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]