घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने पीड़ा सुनाई

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जनवरी 2017, 11:12 PM (IST)

करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम के क्रियान्वन को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें घरेलू हिंसा निषेध अधिनियम को लागू करने व आने वाली समस्याओं पर राज्य के विभिन्न जिलों से आई घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह निषेध अधिकारियों से विचार -विमर्श किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस के सहयोग, लोगों विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों बारे जागरूक करना, स्वास्थ्य सुविधाओं पर सुझाव, घरेलू उत्पीडऩ को रोकने इत्यादि विषयों पर भी विचार किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनी पसरीचा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, सचिव रेड क्रॉस सुनील कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक महिला थाना सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। बैठक में बाल सरंक्षण अधिकारी सर्बजीत सिंह, मंयक, सीडीपीओ मधु पाठक, मधु आर्य, राजबाला व समाज-सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]