कानपुर। कांग्रेस व सपा से हुए गठबंधन के बाद कांग्रेस कानपुर नगर व देहात की तीन सीटों पर दमदारी से ताल ठोक दी है। तीनों सीटों के लिए संभावित दावेदार दिल्ली में हाईकमान के पास डेरा जमाए हुए है। जिससे यह माना जा रहा है कि एक बार फिर शिवपाल समर्थकों पर ही गाज गिरेगी।
कानपुर नगर व देहात की 14 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। लेकिन कांग्रेस से गठबंधन होने के चलते कुछ उम्मीदवारों के नाम वापस लेना तय है। तो वहीं कांग्रेस पहले तो आठ सीटों पर दावा ठोक रही थी लेकिन नामांन प्रक्रिया शुरू होते ही गठबंधन के समीकरण को देखते हुए तीन सीटों पर ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद राजाराम पाल ने खासबातचीत में बताया कि कांग्रेस कानपुर नगर व देहात की उन तीन सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है जहां पर पिछली बार मत प्रतिशत अच्छा रहा है।
जब उनसे पूछा गया कि यह कौन सी सीटें होगीं। तो उन्होंने स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों-इशारों में सब कुछ कह दिया। कहा कि पिछले चुनाव में कानपुर देहात की एक सीट पर व कानपुर की दो सीटों पर सपा प्रत्याशी कमजोर रहा है। वहां पर कांग्रेस की स्थित अच्छी है ऐसे में अब हमउ न्ही सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ने जा रहें है। कहा कि इस बार कांग्रेस सपा गठबंधन कानपुर नगर व देहात की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहा है।
यह होगीं सीटें
सपा कांग्रेस से गठबंधन के बाद कानपुर नगर की किदवई नगर, महाराजपुर व देहात की सिकंदरा सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। बताते चलें कि किदवई नगर से कांग्रेस के सिटिंग विधायक अजय कपूर है। महाराजपुर व सिकंदरा से पिछले चुनाव में सपा को हार मिली थी। इसके साथ ही महाराजपुर से सपा के घोषित प्रत्याशी अरूणा तोमर, किदवई नगर से ओमप्रकाश व सिकंदरा से सीमा सचान है। यह सभी शिवपाल यादव के समर्थक माने जाते है। ऐसे अगर इन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ती है तो यह तय है कि एक बार फिर शिवपाल समर्थकों पर गाज गिरेगी।
चुनावी मैदान में राजाराम
कानपुर नगर व देहात में अच्छी पैठ रखने वाले पूर्व सांसद राजाराम का कहना है कि अगर पार्टी सिकंदरा से टिकट देती है तो मजबूती के साथ चुनाव लड़ूगां। बताते चलें कि यह ओबीसी बाहुल्य सीट है उसमें भी पाल बिरादरी की भी अच्छी खासी तादाद है। इसी तरह महाराजपुर सीट सवर्ण बाहुल्य है वहां पर युवा कांग्रेस नेता कनिष्क पाण्डेय सक्रिय हैं। तो वहीं किदवई नगर से तीन बार के विधायक अजय कपूर भी मजबूती से डटे हैं।
[@ ये युवक रोज खा जाता है छिपकली और बिच्छू]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]