कैथल। प्रदेश सरकार के प्रचार सलाहकार रॉकी मित्तल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा निष्कासित किए जाने से अग्रवाल समाज में भारी रोष है। रॉकी मित्तल के समर्थन में प्रेस वार्ता करते हुए युवा अग्रवाल सभा के प्रधान रामकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ईमानदार व्यक्ति है और रॉकी मित्तल ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि रॉकी मित्तल ने जो बेईमान लोग है उनके खिलाफ बोला था ना कि सरकार के। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री रॉकी मित्तल को उनका पद वापिस सौंपे। मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में रामकुमार ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि रॉकी मित्तल ने अपनी कार पर जो लाल बत्ती लगाई हुई थी उसकी उनके पास कोई सरकारी अनुमति थी या नहीं । उन्होंने कहा कि अगर सरकार की अनुमति के बिना लाल बत्ती कार पर लगी हुई थी तो वह गलत था। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज रॉकी मित्तल को उनका पद वापिस दिलवाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मंत्री कविता जैन और अन्य भाजपा नेताओं से मिलेंगे।
[@ ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]