NSS स्वयंसेवकों ने किया मतदान के लिए प्रेरित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जनवरी 2017, 10:59 AM (IST)

झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई यूनिट ने ग्राम रक्सा में एक दिवसीय मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्थानीय निवासियों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। मतदान के महत्व को समझाकर प्रेरित किया कि वे विधान सभा चुनाव में मतदान जरूर करें। स्वयंसेवकों ने गांव का भ्रमण कर निवासियों में मतदाता परिचय पत्र तथा आधार कार्ड की उपलब्धता का भी सर्वेक्षण किया। सर्वेक्षण में पाया कि अधिकतर लोगों के पास आधार कार्ड तथा मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध नहीं हैं। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को प्रेरित किया कि उन्हें अतिशीघ्र मतदाता परिचय पत्र तथा आधार कार्ड बनवा लेना चाहिये।



यूनिट की संयोजिका तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता पाण्डेय ने बताया कि यूनिट के सभी स्वयंसेवक सुबह रक्सा के ग्राम पंचायत भवन में एकत्र हुए। यहां पर सभी स्वयंसेवकों को कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी छात्रों ने ग्राम रक्सा में जाकर सर्वेक्षण किया। शिविर में डा. अजय गुप्ता, जयराम कुटार, ब्रजेश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]