Punjab Election- शराब और पाकिस्तानी मित्र को लेेकर कैप्टन पर तंज..

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 जनवरी 2017, 10:33 AM (IST)

लुधियाना। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि का पंजाब में 21 सीटों पर ही त्रिकोणीय मुकाबला है। जूनियर बादल के अनुसार आम आदमी पार्टी का आधार केवल 21 सीटों पर ही है। उन्होंने केजरीवाल कैप्टन पर निशाना साधाते हुए कहा कि दोनों ही पंजाब के लिए उपयोगी नहीं है। सुखबीर बादल लुधियाना में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते कहा कि अकाली सरकार ने युवाओं, गरीबों व व्यापारियों के लिये कई घोषणाएं की है। सुखबीर सिंह बादल ने अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने अन्ना हजार को धोखा दिया है। सुखबीर ने कैप्टन अमरिंदर पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सूरज ढलते ही शराब के नशे में खो जाते हैं और सुबह ग्यारह बजे के बाद जागते हैं इसलिये वे पंजाब के सीएम की कुर्सी के लिये फिट नहीं है। इस दौरान उन्होंने अमरिंदर की पाकिस्तानी महिला मित्र के बारे में भी तंज कसे।

[@ पंजाब की चुनावी लड़ाई में कौन किससे आगे?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]