अभिनेत्री डेजी शाह अपनी फिल्म जय हो के सह-अभिनेता और दोस्त सलमान खान के लिए खुश हैं। जिन्हें हाल में कथित रूप से दो काले हिरण के अवैध शिकार से संबंधित शस्त्र अधिनियम मामले में बरी किया गया है। डेजी ने सोमवार को फिनांजा फेस्ट में कहा कि मैं सलमान के लिए बेहद खुश हूं। यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। एक दोस्त होने के नाते मैं उनके और उनके परिवार के लिए खुश हूं।
अभिनेत्री ने साल 2014 से फिल्मों में शुरुआत की। वह अपनी आगामी परियोजना को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म रामरतन की शूटिंग कर रही हूं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। केवल 10 दिनों की शूटिंग बाकी है।
[@ साल 2016 में ट्रेंड में रहे ये टाॅप 7 आऊटफिट्स]
इस फिल्म के निर्देशक गोविंद सकारिया हैं और इसमें महेश ठाकुर, सुधा
चंद्रन, राजपाल यादव, ऋतु सचदेवा, एंजेला क्रिसलिंजकी, अरवी गुप्ता, एंजेल
ठाकुर, रोशनी राजपूत और सतीश कौशिक प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
(आईएएनएस)
[@ ब्रेकअप के बाद रणबीर इस अभिनेत्री को कर रहे डेट!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]