कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में युवक का
शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की जानकारी पर इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना
पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
कल्याणपुर के बारासिरोही के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देख राहगीरों
में हड़कम्प मच गया। मृतक के इलाकाई होने की आशंका के चलते आस-पास रहने वालों की भीड़
पहुंच गई। इस बीच सूचना मिलते ही यूपी 100 की पुलिस पहुंची और नाले में पड़े शव को बाहर
निकलवाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद कुछ
पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग
35 वर्ष की है। मृतक सिर पर टोपी, पिंक शर्ट व काली पैंट पहने है। बगल में मफलर भी
पड़ा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
लूट
के बाद शव फेंके जाने की आशंका
नाले में मिले शव की शिनाख्त न होने से हत्या कर शव फेंके जाने की
आंशका मानी जा रही है। इसकी आंशका इसलिए भी बढ़ गई है कि जिस तरह से इलाके में लूटपाट
की रात में घटनाएं हो रही है व आए दिन दंबग फायरिंग व मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे
रहे हैं, ऐसे में लूटपाट कर युवक की हत्या कर शव फेंकने की बात से इनकार नहीं किया
जा सकता। हालांकि पुलिस ऐसे किसी भी आशंका को सिरे से खारिज कर रही है।
[@ UP Election : ऊंट किस करवट बैठेगा? सभी दल जातिगत समीकरण में उलझे!]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]