यूपी:भाजपा की155 की दूसरी सूची जारी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 9:04 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में भी बाहरी लोगों को टिकट मिला है। भाजपा की तरफ से इस बार कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी व ब्रजेश पाठक भी टिकट पाने में कामयाब रहे। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में रविवार शाम को 155 नामों की सूची जारी कर दी गई। साहिबाबाद से सुनील शर्मा और नोएडा से पंकज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। अमेठी से संजय सिंह की पत्नी गरिमा को टिकट मिला है, वहीं लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीवार बनाया गया है। इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह को टिकट दिया गया है। कैराना सीट से सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांगिका सिंह को टिकट मिला है। ज्ञात हो कि भाजपा पहली सूची में 149 उम्मीदवारों के नाम जारी की थी। (आईएएनएस)

[@ यहां मरने के बाद भी होती है शादी, मंडप में दूल्हा-दुल्हन...]