नवांशहर। नवांशहर विधानसभा हलका से अपना पंजाब पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर अश्विनी जोशी ने जन
समस्याओं को साँझा करते हुए आज कई गांवो में काहमा, बैंन्सा , बैरसिया ,
छोकरां, कोट राँझा , पल्लीआं खुर्द, पल्लीआं कलां , राहों समेत आठ गांव
का दौरा किया। गांव बैंसां में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि नौजवानों की बेरोज़गारी को नशे से जोड़ कर देखना चाहिए ।
बहुत से नशेड़ी बेरोजगारी की उपज हैं , इसलिए बेरोज़गारी को खत्म करने का एक मात्र पहलू रोज़गार अधिकार कानून तय करना है। जोशी
का कहना है कि आज तक किसी भी सियासी नेता या पार्टी ने नौजवान वर्ग की इस
समस्या को पहल नहीं दी है। बेरोज़गारी की मार से लगभग सभी दुखी हैं। इस मौके
पर अपना पंजाब पार्टी के प्रत्याशी
अशवनी जोशी के साथ समर्थक कुलदीप राय, पवन , अमन , करण , गुरमीत सिंह ,
बलबीर सिंह , राजिंदर कुमार , नरिंदर कुमार , गुरप्रीत , सुच्चा राम , मदन
लाल , संतोख राम , सोहन लाल , ओमप्रकाश , मोहित सैनी , हरप्रीत व् अन्य
शामिल थे।
[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]