अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा, एक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 8:52 PM (IST)

झाँसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह फैक्ट्री मढ़ा मंदिर रोड पर एक कोठरी में संचालित हो रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आये बदमाश के पास से अवैध तमंचा, बन्दूक और जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
मऊरानीपुर थाना प्रभारी आलोक सक्सेना ने अवैध असलहा बनाये जाने की सूचना पर पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मौके से मृत्युंजय को गिरफ्तार किया है। मृत्युंजय गोरखपुर जनपद के सहजनवां का रहने वाला है और पिछले काफी समय से मऊरानीपुर में रह रहा था।
मृत्युंजय के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक बन्दूक और 28 जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। असलहा बनाने का उपकरण भी उसके पास से बरामद हुआ है। आरोपी पर पूर्व आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज किये जा चुके हैं।

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]