बदलेगा केबीसी का होस्ट, बिग बी नहीं ये हीरो आ सकता है नजर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 7:33 PM (IST)

आप खेल हैं कौन बनेगा करोड़पति। और पांच हजार रुपए के लिए आपका पहला सवाल है...? टीवी के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति का यह डॉयलॉग अमिताभ की आवाज में लगभग लोगों के लिए आदत से बन गया है। सवाल यह है कि किसी और की आवाज में इस संवाद को लोग कितना स्वीकार करेंगे। जी हां, आप सही सोच रहे हैं संभावनाएं बन रही हैं कि केबीसी का होस्ट अमिताभ की जगह कोई और अभिनेता बने।

खबरों की मानें तो इसके लिए जो नाम तय किया जा रहा है, वह है यंग एंड डेशिंग एक्टर रणबीर कपूर। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति के अगले सीजन का होस्ट चेंज हो सकता है। यह जिम्मेदारी रणबीर को मिल सकती है।

[@ सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें]


इस बारे में अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बिग बी या रणबीर की तरफ से सभी अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल ये सिर्फ चर्चा ही है।

[@ 2016 : बॉलीवुड में इन अभिनेता-अभिनेत्रियों ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप]

[@ भारत का सबसे बड़ा सेल अमेज़न पे !! अपने पसंद के सामान पर पाए 70% तक का डिस्काउंट और साथ में पाए 15% अधिक कैशबैक अपने बैंक अकाउंट में]


ये गॉसिप भले ही हो, लेकिन इस समय फिल्म जगत में इस बदलाव की हवाओं को लेकर खासी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि ऐसा हो भी गया तो रणवीर को शो होस्ट करना बेहद मुश्किल भरा हो सकता है। जिस संजीदगी से बिग बी ने होस्ट किया, उस स्तर तक पहुंचना इस यंग हीरो के लिए मुश्किल होगा।

[@ अभिषेक ने उड़ाया सलमान का मजाक, एश्वर्या नहीं रोक पाई हंसी ]