यूपी-बिहार बॉर्डर अधिकारियों ने की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 6:55 PM (IST)

गोरखपुर/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव-2017 में बॉर्डर से होने वाली गड़बड़ियों को दूर करने और सकुशल चुनाव संपन्न कराने को लेकर यूपी और बिहार के अधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। कुशीनगर के रॉयल रेजीडेन्सी होटल में शुरु हुई बैठक में गोरखपुर के आईजी,डीआईजी और कमिश्नर के साथ ही बिहार के सीमावर्ती जिलों के भी कमीश्नर, डीआईजी ,डीएम और एसपी ने हिस्सा लिया।
इस दौरान बैठक में चुनाव की तैयारियों पर मंथन चला। बिहार में शराब बंदी और सीमा पार से अवैध हथियार,साथ ही शातिर बदमाशों पर नकेल कसने जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। ताकि इन सभी पहलुओं पर दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन से आपसी सामंजस्य बनाकर इसस समस्या को दूर कर सकुशल समस्या का समाधान किया जाय। कुशीनगर स्थित रायल रेजीडेंसी होटल में बैठक जारी है।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]