गरम-गरम शकरकंद एक ऊर्जा उत्पादक आहार,बचाता है...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 2:28 PM (IST)

ठंडे में मौसम में गर्मागर्म शकरकंद खाने का अपना ही एक मजा है। शकरकंद का स्वाद मीठा व स्वादिष्ठ होने के साथ-साथ पौष्ठिक भी होता है। इसमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। यह हमारी हैल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह एक ऊर्जा उत्पादक आहार है। इसमें अनेक विटामिन रहते हैं विटामिन ए और सी की मात्रा काफी अधिक होती है।
शकरकंद कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, मैग्नीज और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का एक अच्छा स्त्रोत है। शकरकंद हमारे शरीर को कई खतरनाक रोगों से बचाता है। तो आइये जानते हैं आगे की स्लाइड्स पर शकरकंद के लाभ के बारे में...

[@ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप]

शकरकंद-यह विटामिन ए का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है और विटामिन ए एंटी रिंकल एजेंट है। साथ ही यह त्वचा को कोमल भी बनाता है।

[@ मस्सों के लिए रामबाण घरेलू उपाय]

[@ भारत का सबसे बड़ा सेल अमेज़न पे !! अपने पसंद के सामान पर पाए 70% तक का डिस्काउंट और साथ में पाए 15% अधिक कैशबैक अपने बैंक अकाउंट में]

शकरकंद को भूनकर या उबाल कर खाने से आंखों की रोशनी बढती है। शकरकंदी में विटामिन बी6 होता है जो हार्ट अटैक से बचाव करती है।

[@ कमाल के उपाय:झुर्रियां मिटाए चेहरा चमकाएं ]

शकरकंद में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज को दूर करता है और पाचनशक्ति को बढाता है।

[@ घर बैठे पाएं सांवली त्वचा छुटकारा ]

शकरकंद खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पडती।

[@ घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा]

शकरकंदी में कैरोटिनॉयड पाया जाता है, जो फेफडें और मुंह के कैंसर से बचाता है।

[@ नौकरी ढूढ़ने से पहले जान ले इंटरव्यू से जुड़ी ये बातें]