प्रतापगढ़। सालमगढ़ थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले का खुलासा किया है। आरोपित के निशानदेही पर चोरी हुई पांच मोटर साइकिल सहित अन्य चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी रतन सिंह चौहान ने बताया की बड़ी साखथली निवासी मनोहर सिंह पुत्र कोदर सिंह राजपूत ने दी थी की रात्रि को मेरे घर पे पड़ी सोयाबीन की बोरियो मे से एक कट्टा अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले जाने लगा।
आहट होने पर में और मेरा पुत्र दोनों जाग गए और उक्त चोर को पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर उसने गलत नाम और पता बताया। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के नर्देशानुसार एक टीम गठित की गयी। आरोपित गौतम पुत्र हकरु मीणा निवासी घटिया थाना सालमगढ़ से गहन पूछताछ की गयी तो उसने चोरी की कई वारदातें करना कबूल किया।
उसने चोरी की गई मोटर साइकलें व अन्य चोरी का सामान अपने घर पर होना बताया। सालमगढ़ थाना पुलिस ने अभियुक्त के बताये स्थान अपने घर से चोरी की पांच बाइक,दो विद्युत मोटर,एक टीवी व एक एलसीडी बरामद की गई।
[@ बंद कमरे से आ रही थी रोने की आवाज, खुला यह राज]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]