सडक़ हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 जनवरी 2017, 10:32 AM (IST)

सीकर। जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे की रींंगस श्रीमाधोपुर रोड़ पर भारणी स्टेण्ड के पास तीन दिन पूर्व सांयकाल में हुये सडक हादसे में घायल युवक ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घायल भारणी निवासी चरणसिंह जाट पुत्र हरफुलसिंह जाट जो कि अपनी मारूती कार में सवार होकर कस्बे से घर जा रहा था कि रास्ते में कार अनियंत्रित होकर हॉटल के पास खड़े एक ट्रोले से जा टक्कराई। जिससे युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी श्रीमाधोपुर लाया गया था जिसे गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया था। युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक चेनसिंह का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

[@ राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]