रेवाड़ी। प्रदेश की विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कमजोर मुख्यमंत्री बताया है। चौटाला ने वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस ने नहर नहीं गड्डा खोदा था। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि जिस मंत्री की सरकार में नहीं चलती उसे सरकार से इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि कोसली में आयोजित एक कार्यक्रम में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा था कि उनकी सरकार में नहीं चलती। चौटाला एसवाईएल नहर का पानी हरियाणा में लाने के लिए जगह जगह जनसभाएं कर रहें है और शनिवार को इसी क्रम मे अभय चौटाला रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे थे।
[@ ये हैं आज का एकलव्य, अपने ही टीचर से मांगी फिरौती...]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]