झांसी। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम
सिंगरवारा में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया
गया है। यह केस एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया गया है। आरोपी के दो रिश्तेदारों
पर भी केस दर्ज हुआ है जो पीड़ित पक्ष को राजीनामे की धमकी दे रहे थे।
13 जनवरी की रात को तमंचा लगाकर एक युवती के साथ
गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। शेार सुनकर चाचा के आ जाने पर आरोपी युवक
मौका पाकर फरार हो गया था। युवती के पिता ने केातवाली प्रभारी को दिये प्रार्थना
पत्र में बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी पत्नि के साथ रात्रि में खेत पर पानी लगाने
गया था। घर पर उसकी दो बेटियां अकेली सो रही थी। रात मे लगभग 1 बजे गांव का राकेश
पाल घर में घुस आया। दरवाजा खुलते ही बड़ी बेटी के ऊपर तंमचा लगा दिया और दुष्कर्म
किया। पुत्री की चीख-पुकार सुनकर पास में सो रही बहन के जाग जाने और शोर मचाने पर
पड़ोस मे रह रहे चाचा के आ जाने पर आरोपी मौके से फरार गया।
घर पहुंचे युवती के
पिता ने डायल 100 पर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मौका
मुआयना कर वापस चली गई। दूसरे दिन सुबह 10 बजे आरोपी पक्ष के दो लोग पीड़िता के घर
कुल्हाडी व फरसा लेकर राजीनामा का दबाव बनाने पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी।
[@ चुनाव आयोग के फैसले के बाद मुलायम-शिवपाल के पास बचे है अब ये विकल्प]
धमकी के बाद पीड़िता के परिजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और घटना से अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस ने राजेश, भागीरथ, व मिथिलेश के खिलाफ धारा 452, 376, 506, 312 के तहत केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]
[@ 2017 special: अमेज़न फ्लिपकार्ट app के माध्यम से शानदार बचत का मौका पाने के लिए यहाँ क्लिक करें]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]