उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के नयागांव बस स्टेण्ड के पास स्थित एक मोटर गैराज में देर रात आग लगने से लाखों रुपए की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात 12 बजे के आस-पास की है। शाम को दुकान मंगल कर अनिल मीणा घर चला गया था। देर रात अचानक गैराज के आस पास खड़े लोगों ने गैराज से धुंआ उठता देखा तो गैराज मालिक अनिल मीणा को फोन किया। अनिल और आस-पास के ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। लेकिन, अनिल के घर से दुकान पहुंचने तक दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जले हुए सामान में ग्राहकों की ठीक होने आई बाइक्स, साथ रखे ट्यूब, टायर, हवा भरने वाली मशीन (कंप्रेशर) आदि सामान था। ये सारा सामान लगभग 1 लाख 80 हजार का था, जो कि जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]