दरोगा के उत्पीड़न से बेहोश

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 जनवरी 2017, 9:15 PM (IST)

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम बैलों निवासी वसी मोहम्मद उर्फ गरीब (40) शुक्रवार को क्षेत्रीय दरोगा के उत्पीड़न से परेशान होकर बेहोश हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से भटहट सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया गया।

गरीब ने बताया कि पिपराइच थाने पर तैनात एक दरोगा कुछ दिनों से उससे विदेशी टार्च व पेन की मांग कर रहे थे जिसे वह दे नहीं पा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा गुरुवार की शाम को गांव के चौराहे पर पहुंचे तो वहाँ मौजूद गरीब को डिमांड पूरी नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी देने लगे। दरोगा की धमकी सुन गरीब सहम गया।

परिजनों का आरोप है कि शाम से ही गरीब परेशान थे। सुबह लगभग नौ बजे गरीब नूरहशन के घर गए तो वहीं बेहोश होकर गिर गए।

ग्रामीणों की मदद से उसे भटहट सीएचसी पर एम्बुलेंस से पहुँचाया गया। जहाँ उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। ग्रामीण इसहाक , परवेज , अब्दुल , अमानुल हक , अशलम, उदयभान सिंह , संजय सिंह आदि लोगों ने दरोगा के रवैये के प्रति आक्रोश जताया है।

[@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]