पुलिस ने चाेर गिरोह 5 जने किए गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 जनवरी 2017, 7:44 PM (IST)

जालंधर। चोर गिरोह को पकड़ने में जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रविदास चौंक पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और इसके अलावा 2 जनरेटर भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी, ताकि और पूछताछ की जा सके।

[@ Punjab Polls-परम्परागत राजनीति से बहुत अलग इस बार के चुनाव ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]