मुख्यमंत्री ने ब्रजेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 जनवरी 2017, 4:37 PM (IST)

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा शहर के प्रसिद्ध व पौराणिक शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवती माता की वेदी पर माथा टेका और मंत्रों के उच्चारण में पूजा-अर्चना की।
उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा इस ऐतिहासिक शहर के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान में विशेष रूचि दिखाई। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, उपायुक्त सीपी वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

[@ पढाई के लिए 16 किलोमीटर का पैदल सफर ]