कौन सी भूमिका निभाना चाहते हैं संदीप आनंद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 20 जनवरी 2017, 11:43 AM (IST)

अभिनेता संदीप आनंद अपनी छवि में बदलाव लाना चाहते हैं और पूरी तरह से एक नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं। संदीप टीवी शो मे आई कम इन मैडम में साजन अग्रवाल की भूमिका निभा रहे हैं।
संदीप ने एक बयान में कहा, मैं पूरी तरह तरह से नकारात्मक या ग्रे किरदार निभाना चाहता हूं। यह ऐसा हो जिसे मैंने पहले नहीं किया हो और जो चुनौतीपूर्ण हो। लाइफ ओके शो के अभिनेता ने कहा कि वह लुक्स के साथ प्रयोग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा हास्य चरित्र निभाया है, चाहे यह टीवी पर हो या नाटकों में। मैं वास्तव में अपने लुक्स और किरदारों के साथ प्रयोग करना चाहता हूं।

[@ 2016: इन अभिनेताओं ने किया टीवी पर धमाकेदार डेब्यू]

हाल में दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक मे आई कम इन मैडम का हिस्सा बने। उन्होंने शो में साजन के अंकल का किरदार निभाया। इस शो की अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नेहा पेंडसे, सपना सिकरवार और अनूप उपाध्याय हैं।

-आईएएनएस

[@ यह टीवी एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस!]