आगरा। शहर में राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम व औद्योगिक प्रदर्शनी गुरुवार को शुरू हुई। दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वैज्ञानिक एवं एडीआरडीई के निदेशक देवाशीष चक्रवर्ती ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन एमएसएमई विकास संस्था की ओर से किया जा रहा है।
चक्रवर्ती ने उद्यमियों का आह्वान किया कि वे गुणवत्ता से समझौता नहीं करें। साथ ही नवीनतम से नवीनतम तकनीक अपनाकर अपने उत्पाद तैयार करें। फैशन के आज के युग में डिजाइन और समय की अहमियत रखते हुए खास ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम में मौजूद रहे विकास संस्थान के उपनिदेशक प्रभारी वीएम झा ने कहा कि इस कार्यक्रम से एमएसएमई सेक्टर के उत्पादों को बढ़ावा मिला है, जिससे आयात कम हो रहा है।
उत्तर-मध्य रेलवे के अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि रेलवे हर उत्पाद का बहुत बड़ा खरीदार है। अब मैट्रो रेल भी राज्य में शुरू हो जाएगी। ऐसे में मांग और बढ़ जाएगी।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]