नोएडा। दादरी और नॉएडा विधान सभा
से बसपा से घोषित प्रत्याशियों ने गुरूवार को अपना नामांकन पत्र
दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए क्राइम और जिले
में विकास को लेकर वो चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिसके चलते वो अपनी जीत
सुनिश्चित मान रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर
नामांकन के तीसरे दिन बहुजन समाज पार्टी से दादरी से सतवीर नागर व नॉएडा
से रवि कान्त मिश्रा ने गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिला किया
है। प्रत्याशियों ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की
सरकार होने के कारण जिले का विकास नहीं हो पा रहा है।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]