बीकानेर। जय गणेश मित्र मण्डल द्वारा आयोजित सर्व ब्राह्मण सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम यहां स्थानीय रत्ताणी व्यासों की बगेची में शुरू हुआ। पं. पंकज व्यास ने बताया कि यह पावन कार्य समाज सुधार व अनावश्यक खर्च नहीं हो इसके लिए शुरू किया गया। गुरुवार को सुबह 21 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार पंडित प्रहलाद व्यास एवं गौरीशंकर पुरोहित द्वारा वेद मंत्रोचार व पूर्ण विधि से कराया गया। इस अवसर पर पं. बंशीधर, पुजारी बाबा, समाजसेवी राजेश चूरा, रोड़ा महाराज, गणेश व्यास, देवेन्द्र पुरोहित, सिद्धार्थ पुरोहित जैसे गणमान्य लोग भी शामिल हुए। राजेश चूरा ने बताया कि इस तरह के पावन कार्यक्रम समाज के लिए अति आवश्यक हैं। गणेश व्यास के अनुसार यह कार्यक्रम बटुक परिवारों के लिए नि:शुल्क रखा गया था। सभी प्रकार की व्यवस्था युवा पंडितों के द्वारा ही रखी गई थी। इसमें बटुकों के परिवार की ओर से मायरा व देराली जैसी रीति को लागू नहीं किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमित पुरोहित ने बताया कि आचार्य पं. प्रहलाद व्यास ने सभी बटुकों को गायत्री की दीक्षा दी। साथ ही सभी बटुकों को संध्या उपासना, गायत्री की महत्ता के बारे में बताया गया। आचार्य पं. गौरी शंकर ने बटुकों को ब्राह्मण गुणधर्म की जानकारी दी गई।
[@ 5 लाख रुपए देकर लाई गई दुल्हन निकली लुटेरी, शादी के 6 दिन बाद भागी]