अधिकारियों ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जनवरी 2017, 7:00 PM (IST)

आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का जिला अधिकारी सुहास एलवाई एवं पुलिस अधीक्षक कुंतल किशोर ने बुधवार को भारी सुरक्षा बल के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। मतदेय स्थलों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी की मौजूदगी में निजामाबाद थाने पर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।




बैठक में मौजूद लोगों ने जिला अधिकारी से कुछ मतदेय स्थलों पर पानी, बिजली की समस्या बताई जिस पर जिलाधिकारी ने इसका निराकरण का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में नागरिकों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा की चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

[@ UP ELECTION: आने वाले समय में अखिलेश की चुनौतियां]