सलमान 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट केस में इन 4 वजहों से हुए बरी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जनवरी 2017, 4:59 PM (IST)

नई दिल्ली। सलमान खान को आर्म्स एक्ट के 18 साल पुराने मामले में जोधपुर की अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बुधवार को बरी कर दिया है। सलमान खान के खिलाफ अक्टूबर 1998 में यह मामला दर्ज किया गया था। सलमान खान को इस मामले में बरी किए जाने के चार कारण ये थे-

1. संदेह का लाभ
सरकारी वकील ने बताया कि अदालत ने सलमान खान को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है। हालांकि विश्नोई समाज के वकील का कहना है कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

2. सबूतों का अभाव
सलमान खान के वकील का कहना है कि इस मामले में उनके मुवक्किल के खिलाफ साक्ष्य भी मौजूद नहीं थे जिसके अभाव में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष अदालत के सम्मुख ऐसा कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सका जिससे सलमान को दोषी करार दिया जा सके।

3. लाइसेंस खत्म
सीनियर वकील उज्ज्वल निकम ने एक टीवी चैनल को बताया कि सलमान खान को इस मामले में बरी होना ही था, क्योंकि जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था तो उनकी पिस्तौल का लाइसेंस खत्म हो चुका था। ऐसे में हथियार के इस्तेमाल का साक्ष्य मिलना मुश्किल था, क्योंकि यह एक टेक्निकल मामला है।

[@ फोन कर फंसाती थी गैंग, पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ]

4. किसी गवाह का ना होना
इस मामले में पुलिस कोई भी ऐसा गवाह अदालत के सम्मुख पेश नहीं कर सकी कि जिसने देखा हो कि गोली सलमान ने ही चलाई थी। इस वजह से भी अदालत ने सलमान को बरी कर दिया।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]