दीपिका ने किया विन के साथ रोमांस का खुलासा, क्या होगा रणवीर सिंह का?

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 18 जनवरी 2017, 4:33 PM (IST)

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ अफेयर के चर्चे अक्सर होते रहते हैं। हालांकि रणवीर सार्वजनिक तौर पर कई बार इस बात की स्वीकार किया है लेकिन अभिनेत्री ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। लेकिन हाल ही में दीपिका ने अपने रोमांस का खुलासा किया है। आपको यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये बात सच है। पर अब ये देखना होगा की दीपिका की इस बात से रणवीर सिंह पर क्या प्रभाव पड़ता है।ऐसे में तो रणवीर का दिल टूट जाएगा। दीपिका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय चैट शो द एलेन डिजेनर्स शो में पहली बार शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड के एक्शन अभिनेता विन डीजल के प्रति बहुत आकर्षित हैं और अपने मन में उन्होंने डीजल के साथ अद्भुत बच्चे पैदा होने की बात भी सोच ली है। जब शो की मेजबान एलेन डिजेनर्स ने दीपिका से जब फिल्म ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज के सह-कलाकार के साथ पर्दे पर शानदार तालमेल का राज पूछा तो उन्होंने यह बात कही।

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ सलमान से रणबीर तक...कौन कितना लंबा!पढें]

आग के बिना धुआं नहीं उठता
इस एपिसोड की शूटिंग मंगलवार को की गई। एलेन ने अभिनेत्री से विन और उनके बीच रोमांस के बारे में पूछा तो दीपिका ने भी कहा, आग के बिना धुआं नहीं उठता! अभिनेत्री ने कहा, हालांकि, यह सब मेरे मन में है, मेरा मतलब मैं मन ही मन में सोचती हूं कि हम दोनों साथ हैं, हम दोनों में अच्छी बन रही है, हम साथ रह रहे हैं और हमारे अद्भुत बच्चे हैं।

[@ प्रियंका एक पोशाक के कारण फिर सुर्खियों मे ....]

इस एपिसोड का प्रसारण अमेरिका में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रोमेडी नाउ चैनल पर होगा। उन्होंने बताया कि वास्तव में उन्होंने दो या तीन साल पहले फिल्म फ्यूरियस-7 के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी, फिर एक साल पहले उन्हें पैरामाउंट पिक्चर्स से फोन आाय कि वे उन्हें ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज में कास्ट करना चाहते हैं। बॉलीवुड में दीपिका की अगली फिल्म संजय लीला भंसाली की पद्मावती है।

[@ टकराव से घबराई, अब एक सप्ताह पहले आएंगी, जानिये कौन आ रही]