नागौर। कुचेरा कस्बे के बस स्टैंड के पास वाटर वक्र्स कार्यालय के सामने देर रात एक युवक पर दो जनों ने तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किया। तेजाब फेंकने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। युवक ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई। घटना में उसका कोट, टी शर्ट व एक हाथ तेजाब से जल गए। पीडि़त कुचेरा निवासी रामनरेश पुत्र सुखराम माली ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार रात सवा नौ बजे वह नाहर पेट्रोल पम्प से बाइक में पेट्रोल भरवा कर निकला था। इसी दौरान सडक़ किनारे खड़े दो युवकों ने अचानक उस पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए हमले से सकते में आकर उसने कंधा आगे कर दिया। इससे तेजाब कंधे, कोट व टीशर्ट पर तथा नीचे सडक़ पर गिरा । रामनरेश ने पुलिस को बताया कि कुचेरा निवासी गिरधारी माली उससे रंजिश रखता है। करीब दस दिन पहले वह अपनी गाड़ी में दो लडक़ों को बैठाकर उसकी दुकान के सामने से मेरी ओर इशारा करता हुआ निकला था। पीडि़त ने गिरधारी व दो अन्य पर संदेह जताते हुए तेजाब डालकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।