भाजपा के अरूण व कांग्रेस के मानवेन्द्र ने कराया नामांकन

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 17 जनवरी 2017, 9:15 PM (IST)

कानपुर। विधानसभा चुनाव का नामांकन कानपुर में भले ही 24 जनवरी से शुरू हो पर एमएलसी चुनाव के नामांकन हो रहे हैं। मंगलवार को स्नातक एमएलसी के लिए अरूण पाठक व कांग्रेस के मानवेन्द्र स्वरूप ने नामांकन कराया। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एमएलसी अरुण पाठक ने पार्टी के सांसद देवेन्द्र सिंह भोले और चार विधायकों के साथ हजारों कार्यकताओं को लेकर अपना नामांकन कराया। पाठक के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता शहर के अलग-अलग जगहों से जलूस उठाकर सरसइया घाट वीआईपी रोड पर एक साथ होकर जुलूस निकाला। पाठक के समर्थन में शहर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी साथ खड़े दिखे। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर जगत वीर सिंह द्रोण, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनंदन भदौरिया, सत्यदेव पचौरी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैंथानी एक रथ पर एक साथ खड़े होकर मंडलायुक्त कार्यालय तक पहुंचे।

[@ Punjab election-सेना के अफसरान रहें ये अब कौनसा मैदान मारने की तैयारी में है...]

कांग्रेस समर्थित मानवेन्द्र स्वरूप लाव लश्कर के साथ नामांकन कराने पहुंचे। स्वरुप ने डीएवी कॉलेज से अपना जुलूस उठाकर मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अशोक धानविक, शंकर दत्त मिश्रा, अमोद त्रिपाठी आदि सैकड़ो कांग्रेसी स्वरुप के समर्थन में जुलूस में शामिल दिखे। छात्र नेताओं की बड़ी लावी मानवेंद्र स्वरुप के समर्थन में दिखी छात्र छात्राएं ढोल की थाप पर नाचते गाते दिखें।

[@ ज्वालामुखी का म्यूजिकल फाउंटेन बदहाल]