लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित ने
अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन में हम 2 सीएम
कैंडिडेट के साथ नहीं जा सकते। मैं यूपी इलेक्शन में कांग्रेस की सीएम
कैंडिडेट के तौर पर अपना नाम वापस लेती हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि टिकट
का फैसला पार्टी आलाकमान करेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी
आजाद ने कहा, यूपी के विधानसभा चुनाव में समाजावदी पार्टी के साथ गठबंधन
होगा। हम अखिलेश यादव की अगुआई में ही चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही पूरी जानकारी
आप लोगों को मिल जाएंगे।
[@ फ्लैश बैक 2016 - कोर्ट आदेश]
वहीं, चुनाव आयोग से साइकिल चिन्ह् मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, भरोसा था कि साइकिल हमें ही मिलेगी। गठबंधन का औपचारिक एलान जल्द ही लखनऊ में होगा। एक-दो दिनों में लिस्ट जारी हो जाएगी। हमारा नेताजी से कोई विवाद नहीं है। हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे। ये रिश्ता अटूट है। यहां तक कि हमारी लिस्ट के 90 फीसदी कैंडिडेट्स करीब एक ही हैं।
[@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]