विज के खिलाफ प्रदर्शन, मंत्रीमण्डल से बर्खास्तगी से मांग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जनवरी 2017, 4:00 PM (IST)

अंबाला। महात्मा गांधी पर मंत्री अनिल विज द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को छावनी के बाजारों में जुलूस निकाला। कांग्रसियों ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर मंत्री अनिल विज को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। कांग्रेसियों ने अनिल विज मुर्दाबाद के नारे लगाये और विज का पुतला भी फूंका। गौरतलब है कि शनिवार को अम्बाला में मंत्री अनिल विज ने महात्मा गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उसी से नाराज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी निर्मल सिंह के नेतृत्व में केंट के बाजारों में जुलूस निकाला और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। निर्मल सिंह ने कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेंगे, जब तक अनिल विज को बर्खास्त करके उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज नहीं हो जाता।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]