सीएमओ ऑफिस को तोडक़र बनाई जाएगी बिल्डिंग

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जनवरी 2017, 12:20 PM (IST)

गुरूग्राम। जिले के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तार करने का मन बना लिया है। इसमें 200 बैड की जगह अब 400 बैड करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए डिर्पाटमेंट ने सीएमओ ऑफिस को तोडक़र वहां हास्पिटल के लिए दूसरी इमारत खड़ी करने की प्लानिंग की है।

अधिकारियों का कहना है कि सीएमओ ऑफिस की बिल्डिंग को तोडक़र यहां चार मंजिला इमारत बनाने का प्लान बनाया गया है। जिसमें इमारत के भूत तल व पहली मंजिल हास्पिटल के इस्तेमाल के लिए होंगे। इसमें 200 बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर सीएमओ ऑफिस और चौथी मंजिल पर हास्पिटल के अन्य काम काज होंगे।

इस बाबत पीएमओ प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह योजना पहले से बनी हुई है। हास्पिटल में बढ़ते मरीजों के लोड को देखते हुए कवायत तेज हो गई। आला अधिकारियों की ओर से फैसला लिया गया है कि 200 बेड बढ़ाने के लिए सीएमओ ऑफिस की जगह को इस्तेमाल में लिया जाए।

हास्पिटल को 400 बेड का करने के पीछे मुख्य वजह यहां की व्यवस्था को बढ़ाना है। 400 बेड के हास्पिटल में मरीजों को वे सभी सुविधांए दी जाएंगी, जो एक मल्टीस्पेश्लिस्ट हास्पिटल में मिलती है। उनका कहना हैं कि योजना को अमल में लाने के लिए अधिकारियों से लगातार बात चीत हो रही है।

[@ बादल बहू की धमकी- इशारा किया तो जिंदा नहीं रहेंगे ‘आप’ नेता]