राजपाल यादव को मिला टायर चुनाव चिन्ह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 16 जनवरी 2017, 11:08 AM (IST)

अभिषेक मिश्रा, लखनऊ।अभिनेता से नेता बने राजपाल यादव की पार्टी सर्व समभाव पार्टी को चुनाव आयोग ने टायर चुनाव निशान आवंटित कर दिया है। राजपाल यादव की सर्व समभाव पार्टी ने तलहर से राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश नौरंग यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।

आयोग से टायर चुनाव निशान आवंटित होने के बाद राजपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रचार अभियान में जुट जाने को कहा है।पहली बार चुनाव मैदान में उतरी पार्टी के प्रचार की मुख्य जिम्मेदारी अभिनेता राजपाल यादव संभाल रहे हैं।

सर्व समभाव पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 400 प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है।हालांकि पार्टी का राज्य में कोई वजूद नहीं है फिर भी राजपाल यादव का नाम लोगों में जाना पहचाना है।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

चुनाव के मुख्य प्रचारक भी वही हैं। यादव शाहजहांपुर के रहने वाले हैं और ऐसे में वह जिले की विधानसभा सीटों में असर डाल सकते हैं।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]