सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है मकर संक्रांति - सोनी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जनवरी 2017, 6:10 PM (IST)

बीकानेर। मकर सक्रांति का पर्व देश के विभिन्न भागों में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। ये देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है और इस पर्व के साथ वैज्ञानिकता भी जुड़ी है। हमारे पूर्वजों ने वैज्ञानिक मान्यताओं को जन जीवन का अंग बनाने के लिए उनको त्योहारों से जोड़ दिया था। ताकि लोग इनको अपने जीवन में उतार सके। ये कहना है मशहूर साहित्यकार डाॅ उषाकिरण सोनी का। जो मरुधर हेरिटेज के विनायक सभागार में कादम्बिनी क्लब की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी और सृजन समारोह में बोल रहे थे। डाॅ सोनी ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में खिचड़ी बनाकर खाने का चलन है। जिसका वैज्ञानिक कारण है कि इस दिन के बाद लोगों को गरिष्ठ भोजन को छोड़ कर हल्का और उबला हुआ भोजन लेना शुरू कर देना चाहिए। गोष्ठी में कई और विचारकों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मोहनलाल जांगिड, डॉ प्रकाश चन्द्र वर्मा, आराधना जोशी, नरसिंह भाटी, सरोज भाटी, मंजूर अली चंदानी, शैलेन्द्र सरस्वती, ओम प्रकाश दैया, बाबूलाल छगानी, सुनील कुमार सोनू, ललिता राजपुरोहित और हेमचंद बांठिया सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे।

[@ उलझी ओम पुरी की डेथ मिस्ट्री: पहली पत्नी से दोबारा करना चाहते थे शादी]